![]()
कवर्धा| विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को विश्राम गृह में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों का पुनर्स्मरण करते हुए सकारात्मक, तथ्यपरक और राष्ट्र हितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आदि पत्रकार देवर्षि नारद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री के सलाहकार आर कृष्णादास ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व के आदि पत्रकार माने जाते हैं, जिन्होंने लोक कल्याण के लिए संवाद और सूचना का कार्य किया। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा, नैतिक मूल्यों और सनातन विचारों को मजबूत करना भी है। उन्होंने सोशल मीडिया को प्रभावशाली माध्यम बताते हुए राष्ट्रविरोधी नैरेटिव के खिलाफ तथ्यपूर्ण पत्रकारिता की आवश्यकता बताई।
<
