Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में खून से लथपथ युवक की लाश मिली:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, किराए के मकान में रहता था
Breaking News

कोरबा में खून से लथपथ युवक की लाश मिली:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, किराए के मकान में रहता था

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eab20749 316c 44cb b85d e03bdb747193 1778385100279
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eab20749 316c 44cb b85d e03bdb747193 1778385100279
कोरबा में रविवार सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी गांव का निवासी था। पिछले तीन साल से बसंत कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह फोन पर बसंत की हत्या की जानकारी मिली। बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही हैं। बसंत की पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। पुलिस बोली- CCTV खंगाले जा रहे सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शुरुआती जांच में यह धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंकने का मामला लग रहा है। घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्ट्री कर्मचारियों और बसंत के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क पर मवेशी के घूमने से बढ़ा खतरा

May 10, 2026

बीमार डॉक्टर के खाते से केयर टेकर ने निकाले पैसे:चुपके से UPI ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में डाली रकम, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से हुआ शक, पुलिस ने भेजा जेल

May 10, 2026

रिश्तों की वापसी, लोक अदालत में 25 बिछड़े दंपती फिर हुए एक

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069888
Views Today : 36
Views Last 7 days : 334
Views Last 30 days : 3385
Total views : 90942
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.