Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैग्नेटोमॉल की पॉर्किंग में इंफ्लूएंसर के भाई का हाईवोल्टेज ड्रामा:हॉकी निकालकर शिक्षक परिवार को दी गालियां, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Breaking News

मैग्नेटोमॉल की पॉर्किंग में इंफ्लूएंसर के भाई का हाईवोल्टेज ड्रामा:हॉकी निकालकर शिक्षक परिवार को दी गालियां, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 10t120338905 1778394842
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 10t120338905 1778394842
रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन के भाई रॉकी ने हॉकी की निकालकर शिक्षक परिवार के साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की की। शिक्षक परिवार ने आरोपी रॉकी पर गंवार बोलने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पॉर्किंग विवाद पर तेलीबांधा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की समझाइश पर दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला प्रार्थिया धनिशा धीवर ने तेलीबांधा पुलिस को बताया कि वे पेशे से शिक्षिका हैं। 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच वे अपने परिवार और बच्चों के साथ मैग्नेटो मॉल घूमने आई थीं। घर लौटते समय गोपेश साहू बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से निकाल रहे थे। उसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन, सोमा और गरिमा पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहते हुए गाली देने लगा। उसने कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है।” आरोप है कि रोहन ने खुद को मिरर छत्तीसगढ़ से जुड़ा बताते हुए रौब दिखाया। जब गोपेश पार्किंग स्टाफ से बात करने जा रहे थे, तभी रोहन गालियां देने लगा। रोहन ने गालियां देना शुरु की और अपनी गाड़ी से हॉकी निकालकर गोपेश को मारने की बात कहने लगा। आरोपी रोहन ने धक्का-मुक्की की और पुलिस से कार्रवाई करवाने की धमकी देने लगा। बीच-बचाव के दौरान गोपेश साहू के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इंफ्लूएंसर सोमा ने भी दी शिकायत शिक्षका की शिकायत के बाद इंफ्लूएंसर सोमा ने भी तेलीबांधा थाना पहुंचकर गाड़ी क्रमांक CG 04 JC 1581 के चालक के खिलाफ शिकायत दी है। इंफ्लूएंसर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु की है। बजरंग दल ने देर रात घेरा थाना आरोपी रोहन द्वारा शिक्षक परिवार पर हमला करने, गालियां देने और उन्हें गंवार बोलने पर शिक्षक परिवार के समर्थन में देर रात बजरंग दल तेलीबांधा थाना पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों आरोपी रोहन सहित इंफ्लूएंसर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। सटोरी बाबू खेमानी के साथ रोहन की फोटो सोशल मीडिया में वायरल मैग्नेटो मॉल की पॉर्किंग में विवाद होने के बाद आरोपी रोहन का फोटो सोशल मीडिया में सटोरी बाबू खेमानी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में रॉकी और बाबू किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसे गेम सिखाने की सलाह दे रहे है। घटना क्रम के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरु कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महासमुंद गैस घोटाला… खाद्य अधिकारी निकला सिंडिकेट का मास्टर माइंड:ढाबे में हुई 92 टन गैस डील, तीन दिन में खाली हुए कैप्सूल; चोरी की गैस खरीदने वाले संचालकों की तलाश

May 10, 2026

रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत:खेती काम कर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रत होने से हुई घटना

May 10, 2026

कोंडागांव में 191 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन:विधायक लता उसेंडी ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर और उप पंजीयक कार्यालय की नींव रखी

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069892
Views Today : 40
Views Last 7 days : 338
Views Last 30 days : 3389
Total views : 90946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.