Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » खैरागढ़ में चलती कार पर गिरी पेड़ की डाल:ओवरलोड ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा पटवारी
Breaking News

खैरागढ़ में चलती कार पर गिरी पेड़ की डाल:ओवरलोड ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा पटवारी

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f1f52b7b 1587 44e1 9f2b d831a6a39c50 1778303555609
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f1f52b7b 1587 44e1 9f2b d831a6a39c50 1778303555609
खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। अमलीडीह खुर्द के पास चलती कार पर अचानक पेड़ की विशाल डाल गिर गई। इस घटना में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक पटवारी दिव्यांश राजपूत सुरक्षित बच गए। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। पटवारी दिव्यांश राजपूत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 07 BC 8100) से डोंगरगढ़ से खैरागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पुराने टायरों से ओवरलोड एक ट्रक ने सड़क किनारे झुकी हुई पेड़ की डाल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से डाल टूटकर सीधे पीछे चल रही पटवारी की कार पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाल इतनी भारी थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह दब गया। यदि कार में पीछे कोई यात्री बैठा होता तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था। सूचना मिलने पर खैरागढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से गिरी डाल को हटाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सड़क किनारे स्थित यह पेड़ लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था। इसकी झुकी और सूखी डालियों को हटाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल हादसे के बाद औपचारिक कार्रवाई करने के बजाय पूरे मार्ग का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। सूखे और झुके पेड़ों की तत्काल छंटाई हो, ताकि अगली बार कोई परिवार इस तरह की लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर न चुकाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महासमुंद गैस घोटाला… खाद्य अधिकारी निकला सिंडिकेट का मास्टर माइंड:ढाबे में हुई 92 टन गैस डील, तीन दिन में खाली हुए कैप्सूल; चोरी की गैस खरीदने वाले संचालकों की तलाश

May 10, 2026

रायगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत:खेती काम कर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रत होने से हुई घटना

May 10, 2026

कोंडागांव में 191 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन:विधायक लता उसेंडी ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर और उप पंजीयक कार्यालय की नींव रखी

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069892
Views Today : 40
Views Last 7 days : 338
Views Last 30 days : 3389
Total views : 90946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.