बालोद| दुर्ग विवि से संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में 28 मार्च को बीकॉम थर्ड ईयर की अंग्रेजी भाषा विषय की परीक्षा हुई थी। जिसे प्रश्न पत्र त्रुटि व स्टूडेंट्स की शिकायत के बाद दुर्ग विवि की ओर से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी प्राचार्यों को सूचना दी गई है। विवि के अनुसार अब यह परीक्षा 30 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। दुर्ग विवि ने इस संबंध में स्टूडेट्स को सूचना देने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए है ताकि दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकें।परीक्षा में सिलेबस से अलग सवाल पूछे गए थे।
<
