हसौद| क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी हो रही है। पिछले कई वर्षों से नेटवर्क की गुणवत्ता गिरती जा रही है, जिससे कॉल और इंटरनेट दोनों सेवाएं प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नेटवर्क ही नहीं मिलता, जिससे कॉल करना भी मुश्किल हो जाता है। इंटरनेट की धीमी गति के कारण पढ़ाई, बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहे हैं। हसौद और आसपास के गांवों में बीएसएनएल ही मुख्य नेटवर्क है, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते उपभोक्ताओं का भरोसा कमजोर हो रहा है।
<
