![]()
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 301 मामलों में 1,63,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वसूले गए जुर्माने में बेटिकट यात्रा के 235 मामलों से 1,41,670 रुपये, अनियमित टिकट के 49 मामलों से 20,180 रुपये और बिना बुक किए गए सामान के 16 मामलों से 1,600 रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गंदगी फैलाने पर एक व्यक्ति से 100 रुपये का जुर्माना लिया गया। बिना टिकट यात्रा के नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा अभियान यह सघन टिकट जांच अभियन बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण पाने और यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच को सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा है। गुरुवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन और ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।
<
