टॉप न्यूज़

बिलासपुर में सागौन की तस्करी, पिकअप-बाइक जब्त:जोगीपुर-रतनुपर रोड पर वन विभाग ने की घेराबंदी, सागौन के 11 लठ्ठ बरामद, 4 पर केस दर्ज




बिलासपुर में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोटा परियोजना मंडल के भैंसाझार परिक्षेत्र में सागौन की लकड़ी से लोड एक महिंद्रा पिकअप और उसके साथ चल रही एक बाइक जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पिकअप से सागौन के 11 लट्ठे बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 50 से 60 हजार आंकी गई है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कलमीटार बीट के जोगीपुर-रतनपुर मार्ग पर वन विभाग की टीम रात्रिकालीन गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध महिंद्रा पिकअप (CG-10 CA-5582) को रोककर टीम ने जांच की। वाहन में सागौन की लकड़ी छिपाकर रखी गई थी। जंगल में बेखौफ चल रही इमारती लकड़ियों की कटाई बताया जा रहा है कि कोटा क्षेत्र के जंगल में सागौन समेत इमारती लकड़ियों की बेखौफ अवैध कटाई चल रही है। बताते हैं कि लकड़ी तस्कर पहले पेड़ों को काटकर छिपाकर रखते हैं। फिर मौका मिलते ही उसे जंगल से लाकर आसपास के गांव में छिपाकर रख देते हैं, जिसके बाद उसे शहर या दूसरी जगहों पर परिवहन किया जाता है। अवैध कटाई में वन कर्मियों की मिलीभगत के भी आरोप हैं। कोटा क्षेत्र में सागौन की अवैध तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह से अवैध कटाई और परिवहन के कई मामले आ चुके हैं। वैध दस्तावेज नहीं, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज जांच के दौरान चालक और साथ मौजूद लोग लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई। लेकिन, उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। न ही बिल व रसीद रखा था। इस कार्रवाई में तस्करी में रेकी और सहयोग के लिए इस्तेमाल की जा रही होंडा लीवो बाइक (CG-28 C-3192) भी मौके से जब्त की गई। वन अमले ने जब्त लकड़ी, पिकअप और बाइक को अभिरक्षा में लेकर नीलकुमार घृतलहरे, ललित साहू, लालसिंह और दुर्गेश पाली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button