टॉप न्यूज़

बिलासपुर में फिल्मी स्टाइल में घर में घुसी कार:बाल-बाल बचा परिवार, उत्तराखंड का चालक गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप, कार जब्त




बिलासपुर शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार घर का मुख्य गेट तोड़ते हुए सीधे मकान के अंदर जा घुसी। कार ने दरवाजे और खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय बरामदे में मौजूद परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। गेट तोड़ते हुए घर के अंदर घुसी कार घटना 17 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित संजय अग्रवाल ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक MP-04-CX-6273 का चालक आशीष तिवारी जान से मारने की नीयत से कार लेकर उनके घर में घुस गया। कार ने मुख्य गेट तोड़ते हुए मकान के दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। बरामदे में मौजूद लोग भागकर बचाए जान शिकायत के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सदस्य बरामदे में मौजूद थे। कार को अपनी ओर आते देख सभी लोग तुरंत वहां से हट गए। यदि वे समय रहते नहीं भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक उत्तराखंड का निवासी पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष तिवारी (45) उत्तराखंड के बद्रीपुर रोड, नेहरूग्राम, आंशिक धर्मपुर, जिला देहरादून का रहने वाला है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पुलिस कर रही कारणों की जांच तारबाहर थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button