टॉप न्यूज़

मास्टर प्लान: 9 गांव बालोद निवेश क्षेत्र में जुड़ेंगे



भास्कर न्यूज|बालोद जिला प्रशासन, शासन स्तर पर दावा-आपत्ति का निराकरण होने के बाद पहले और वर्तमान के 9 गांव को बालोद निवेश क्षेत्र में शामिल कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। नगर तथा ग्राम निवेश के सहायक संचालक प्रतीक कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 15 की उपधारा (1) के अधीन बालोद पुनर्गठित निवेश क्षेत्र में ग्राम झलमला, पाकुरभाट, देवारभाट एवं उमरादाह को शामिल किया गया है। मानचित्र की एक-एक प्रति का प्रकाशन चार स्थानों में किया गया था। यह प्रक्रिया मास्टर प्लान 2031 का एक हिस्सा है। अगर आप भी निवेश क्षेत्र के दायरे में आ रहे है और आपके कॉलोनी या घर के सामने सड़क या नाली नहीं बनी है या इसके अलावा मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है तो आप आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या अफसरों को बता सकते हैं। जिसके बाद निवेश क्षेत्र के मानचित्र के हिसाब से समस्या को दूर करने डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। अगर निकासी की सुविधा नहीं है तो नाली बनेगा, आने-जाने में कठिनाई हो रही है तो सड़क बनाने प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसमें ये गांव शामिल होंगे बालोद मास्टर प्लान 2031 में बालोद शहर सहित ग्राम झलमला, उमरादाह, पाकुरभाट, देवारभाट, पाररास, खैरतराई, बघमरा, सिवनी, हीरापुर शामिल होंगे। दरअसल इन स्थानों में आवासीय, प्रशासनिक, व्यवसायिक एवं अन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। यहां आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button