नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर मतांतरण के आरोप का मामला सामने आया है। गांव के युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा कछरीपारा निवासी सुमित यादव ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई कि गांव में रामस्वरूप सूर्यवंशी के घर पर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। सूचना मिलने पर वह अपने दोस्तों धीरज भोई, सुभाष साहू और सुधांशु भोई के साथ वहां पहुंचा।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर के भीतर रामस्वरूप सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी और पंकज कुमार करियारे मौजूद थे तथा गांव के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
प्रलोभन देकर मतांतरण का प्रयास
शिकायत में कहा गया है कि सभा में शामिल लोगों को बीमारी दूर होने, आर्थिक परेशानी खत्म होने और जीवन में सुख-समृद्धि आने जैसी बातें कही जा रही थीं। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सीपत पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा प्रार्थना सभा में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सभा के आयोजन, उसमें दिए गए कथित प्रलोभनों और धर्म परिवर्तन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रार्थना सभा की आड़ में खेल: सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा (कछरीपारा) में रामस्वरूप सूर्यवंशी के घर पर रविवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसकी आड़ में ग्रामीणों के मतांतरण का प्रयास किया जा रहा था।
सुख-समृद्धि और इलाज का झांसा: शिकायत के अनुसार, सभा में शामिल भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने पर गंभीर बीमारियां ठीक होने, आर्थिक तंगी दूर होने और जीवन में सुख-समृद्धि आने का झांसा दिया जा रहा था।
युवकों ने पकड़ा मामला: गांव के जागरूक युवक सुमित यादव ने अपने साथियों (धीरज भोई, सुभाष साहू और सुधांशु भोई) के साथ मौके पर पहुंचकर इस कथित खेल का भंडाफोड़ किया और पुलिस को सूचना दी।तीन
नामजद आरोपियों पर केस: सीपत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन मुख्य आरोपियों— रामस्वरूप सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी और पंकज कुमार करियारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
<
