Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पिकनिक स्पॉट में युवक को मारा चाकू:मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद, फिर चाकू से किया हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Breaking News

बिलासपुर में पिकनिक स्पॉट में युवक को मारा चाकू:मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद, फिर चाकू से किया हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 11t215704295 1778516872
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 11t215704295 1778516872
बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच आपस में ही झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद पर युवक ने दूसरे युवक को सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी प्रवीण खाण्डे प्राइवेट जॉब करता है। वह रविवार को अपने मोहल्ले के युवकों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सरकंडा क्षेत्र के चिल्हांटी स्थित शनि मंदिर के पास गया था। यहां नदी किनारे बैठ युवकों ने खाना बनाने की प्लानिंग की थी। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद फिर खूनी संघर्ष
इस दौरान युवक पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शाम करीब 4 बजे सावन साव उर्फ पोल्टू ने किसी बात को लेकर हरीश महिलांगे से विवाद करने लगा। वह गंदी-गंदी गाली देने लगा तो हरीश उसे गाली देने से मना किया। इतना सुनते ही सावन भड़क उठा। फिर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने के लिए रखे चाकू से हरीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को सिम्स में कराया भर्ती
इस हमले में हरीश महिलांगे के चेहरे, माथे और नाक पर कई गंभीर चोटें आईं। वार इतने तेज थे कि उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद प्रवीण खाण्डे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से सावन साव को रोका गया। इसके बाद घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL: मौसम की मार नहीं रोक पाई खुमार

May 14, 2026

विकास योजनाओं की रफ्तार सुस्त:फाइल धीमी चली, पीडब्ल्यूडी का 52% फंड लैप्स PHE का 81 प्रतिशत फंड खर्च हुए बिना लौट गया

May 14, 2026

भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070418
Views Today : 165
Views Last 7 days : 986
Views Last 30 days : 3616
Total views : 91727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.