![]()
बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाश युवक ने महिला के घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर आग लगा दी, जिससे स्कूटी के साथ ही घरेलु सामान भी जलकर खाक हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार कुदुदंड निवासी प्रियंका कुशवाहा ने पुलिस से शिकायत की है कि बीते रविवार की रात वह अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे अचानक कुछ जलने का आभास हुआ, तब वो बाहर निकली। जब वह बाहर निकलीं तब स्कूटी धू-धू कर जल रही थी। वहीं, आग की लपटों से घरेलु सामान भी चपेट में आ गया। इस दौरान किसी तरह उसने पानी डालकर आग को काबू में किया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी युवक फरार प्रियंका कुशवाहा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और आग घर तक पहुंच सकती थी। इस घटना के बाद परिवार समेत आसपास के लोग भी दहशत में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, युवक फरार हो गया है। पुरानी रंजिश के चलते लगाई आग महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला सागर ठाकुर उससे पुरानी रंजिश रखता है। वह पिछले लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। घटना वाली रात भी उसी ने स्कूटी में आग लगाई। आगजनी में करीब 15 हजार रुपए से अधिक का नुकसान होने की जानकारी दी गई है।
<
