Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल
Breaking News

बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 fir bsp police
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर शहर के व्यापार विहार इलाके में बिजनेस में पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 3.32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:45:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:45:11 AM (IST)

बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल

HighLights

  1. व्यापार में मोटा मुनाफा कमाने का दिया झांसा
  2. कारोबारी और उनके दोस्तों को लगाई चपत
  3. धोखाधड़ी का केस दर्ज तीन पर एफआइआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सिविल लाइन पुलिस के अनुसार विनोबा नगर निवासी जमीन कारोबारी विजय कुमार गुप्ता की पहचान वर्ष 2023 में एक जमीन सौदे के दौरान तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। धीरे-धीरे बढ़ी जान-पहचान का फायदा उठाकर अशोक और उसके बेटे मोहित गिडवानी ने विजय गुप्ता और उनके दोस्त रमेश कुमार अग्रवाल को अपने मनिहारी व्यवसाय में निवेश करने पर भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाया। आरोपितों के झांसे में आकर विजय गुप्ता ने स्वयं, अपने स्वजन और मित्रों के माध्यम से किस्तों में कुल तीन करोड़ 32 लाख रुपये आरोपितों को सौंप दिए।

फर्मों के खातों में ट्रांसफर की बड़ी रकम

धोखाधड़ी की इस योजना के तहत बड़ी राशि आरटीजीएस और बैंक चेक के माध्यम से भावेश ट्रेडर्स और गणेश किचन नावेल्टी जैसी फर्मों के नाम पर ट्रांसफर कराई गई थी। आरोपितों ने भरोसा दिलाया था कि हर तीन महीने में मुनाफे की राशि का भुगतान किया जाएगा।

मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब मुनाफे की राशि नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मूल रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित अपनी असलियत पर उतर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। दबाव बनाने पर भी जब पैसे नहीं मिले, तब पीड़ित ने कानून की शरण ली।

इन पर दर्ज हुआ अपराध

सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपित अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भावेश ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस अब इन फर्मों के बैंक खातों और लेनदेन के विवरण खंगाल रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल

May 15, 2026

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित

May 15, 2026

अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070462
Views Today : 13
Views Last 7 days : 1025
Views Last 30 days : 3641
Total views : 91812
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.