Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल
Breaking News

रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 petroldizal
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। लोग सुबह होते ही पेट्रोल और डीजल भरवाने पंपों पर पहुंचने लगे। रायपुर के शास्त्री चौक, संतोषी नगर, मेकाहारा के सामने सहित करीब 15 से अधिक पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं रहा। वहीं टिकरापारा, भाठागांव और रिंग रोड स्थित जिन पंपों में तेल उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

इस मामले में पेट्रोल संगठन के अध्यक्ष अखिल धगत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन लोग घबराहट में जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने और स्टॉक करने में जुट गए हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है।

उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। पिछले वर्ष मई महीने में जिन कंपनियों को जितना पेट्रोल और डीजल दिया गया था, इस वर्ष भी उतनी ही मात्रा उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ पंपों पर डीजल की कमी इसलिए हुई है क्योंकि वहां निर्धारित सीमा से अधिक बिक्री की गई है। हालांकि पेट्रोल की कोई विशेष कमी नहीं है।

कार को 1000 और बाइक को 400 रुपये का दिया जा रहा तेल

पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा कारों में अधिकतम 1000 रुपये और बाइक में 400 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। लोगों की बढ़ती भीड़ और पैनिक बाइंग को देखते हुए पंप संचालकों ने पेट्रोल और डीजल वितरण की सीमा तय कर दी है। निर्धारित पैमाने के अनुसार ही वाहनों में तेल भरा जा रहा है।

इंडस्ट्री को डीजल बिक्री की आशंका के चलते तय किया गया पैमाना

ऑयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि डीजल वितरण की सीमा कंपनियों द्वारा तय की गई है। कंपनियों को आशंका है कि कुछ पेट्रोल पंपों से इंडस्ट्री को डीजल बेचा जा रहा है। पहले इंडस्ट्री को सीधे पेट्रोलियम कंपनियों से डीजल मिलता था, लेकिन कमर्शियल डीजल की कीमत 155 से 156 रुपये प्रति लीटर होने के बाद अब इंडस्ट्री सीधे पंप संचालकों से डीजल खरीद रही हैं।

इसके चलते जिन पंपों ने बल्क में डीजल बेच दिया है, उन्हें दोबारा डीजल मिलने में परेशानी हो रही है। कंपनियां पिछले वर्ष मई महीने के अनुपात में ही इस बार भी तेल उपलब्ध करा रही हैं।

रायपुर पहुंच रही दुर्ग-भिलाई की गाड़ियां

पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी के कारण रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में दुर्ग और भिलाई से बड़ी संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं। खारुन नदी के उस पार पाटन क्षेत्र की कई गाड़ियां भी भाठागांव और रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पाटन और भिलाई क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं।

शाम तक पंपों में पहुंचेगा तेल

राजधानी के पेट्रोल पंपों पर शाम तक तेल के टैंकर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वाशु मखीजा ने कहा कि डिपो में पंपों की गाड़ियां भर रही हैं और शाम तक बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल पंपों तक पहुंच जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073040
Views Today : 3
Views Last 7 days : 275
Views Last 30 days : 5607
Total views : 96569
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.