Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:सर्विस-वायर कटने से टीन शेड में फैला करंट, वाश एरिया में हाथ धोते समय चपेट में आए
Breaking News

बालोद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:सर्विस-वायर कटने से टीन शेड में फैला करंट, वाश एरिया में हाथ धोते समय चपेट में आए

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 26 1776654910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 26 1776654910
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सर्विस वायर में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नयापारा वार्ड क्रमांक-3 निवासी कृपा राम साहू (47) रोज की तरह मस्जिद पारा में मोहल्ले की साफ-सफाई कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे मस्जिद के पास बने वाश एरिया में हाथ धोने के लिए गए। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। करीब दो घंटे बाद जब मोहल्ले के बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे तो अंदर शव पड़ा देख घबरा गए और तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिदपारा स्थित जमात खाना परिसर की है। मौत से पहले CCTV में सफाई करते दिखा पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें कृपा राम साहू सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच मोहल्ले में साफ-सफाई करते नजर आया। फुटेज में दोपहर करीब 12 बजे बच्चे जमातखाने के बर्तन धुलाई स्थल (वॉश एरिया) की ओर देखकर घबराते हुए भागते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है। सर्विस वायर में कट लगने से फैला करंट पुलिस जांच में सामने आया कि, भवन के आसपास बिना सुरक्षा के कई बिजली तार लापरवाहीपूर्वक अस्त-व्यस्त तरीके से बिछे हुए थे। जांच के दौरान इलेक्ट्रिशियन ने पाया कि टीन शेड के ऊपर से गुजर रहा सर्विस वायर टीन से बार-बार टकराने के कारण कट गया था। जिससे पूरे लोहे के शेड में करंट फैल गया। इसी करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम, मर्ग कायम- टीआई बालोद कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि, वो मोहल्ले में साफ-सफाई का कार्य करता था और स्थानीय लोग उसे सहयोग राशि देते थे। रविवार को भी वह काम के बाद हाथ-पैर धोने वाश एरिया गया था। जहां सर्विस वायर का करंट टीन शेड के जरिए लोहे के एंगल और खंभे में फैल गया था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गुंडरदेही में जल संकट, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

April 20, 2026

ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले गिरफ्तार:राजेंद्र नगर इलाके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से पूछताछ कर रहे अफसर; खुलासा होगा जल्द

April 20, 2026

रायगढ़ में अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला:ग्रामीणों ने टांगी-डंडे लेकर दौड़ाया, जान से मारने की धमकी; 6 पर नामजद केस

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068043
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4119
Total views : 88995
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.