Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद के तांदुला नहर में बहे बाप-बेटी सहित तीन बहे:पिता का शव बरामद, बेटी लापता; एक बच्ची को ग्रामीणों ने कूदकर बचाया
Breaking News

बालोद के तांदुला नहर में बहे बाप-बेटी सहित तीन बहे:पिता का शव बरामद, बेटी लापता; एक बच्ची को ग्रामीणों ने कूदकर बचाया

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 28t183136216 1777381332
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 28t183136216 1777381332
बालोद थाना क्षेत्र के तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में हुई इस घटना में गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल की बेटी की तलाश अब भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी 35 वर्षीय यमन गंजीर अपनी 12 वर्षीय बेटी पल्लवी गंजीर को नहर में तैरना सिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों उसमें बह गए। घटना के समय पीपरछेड़ी की एक अन्य बच्ची दामिनी भी बहने लगी थी। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से कम कराया गया, ताकि तलाश अभियान में मदद मिल सके। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर पिता यमन गंजीर का शव बरामद कर लिया है, जबकि बेटी पल्लवी की तलाश लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक वर्तमान में बालोद जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस में EMT के पद पर पदस्थ है। पहले पखांजूर क्षेत्र में लंबे समय तक एम्बुलेंस में सेवा दी। लेकिन जय अम्बे के बाद जीवीके कंपनी को एम्बुलेंस का टेंडर मिला तो मृतक का पोस्टिंग बालोद मुख्यालय कर दिया गया। अभी एक महीने से नए कम्पनी के कर्मचारी के रूप में सेवा दे रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074894
Views Today : 89
Views Last 7 days : 4945
Views Last 30 days : 9396
Total views : 102982
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.