बालोद | शहर के मुख्य बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का इंतजार करने आने वाले यात्रियों को मजबूरी में जमीन पर बैठकर समय बिताना पड़ता है। बस स्टैंड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या के अनुपात में बैठने की व्यवस्था कम है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोजाना दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग भी पहुंचते हैं।
<
