कलंगपुर| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रजोली के छात्र दुर्गेश कुमार साहू ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। दुर्गेश ने संकुल स्तर पर दूसरा स्थान पाया। नेतराम साहू व निर्मला साहू सहित परिजनों ने इस सफलता पर खुशी जताई है।
<
