भास्कर न्यूज | करही बाजार मई माह के गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी मिल सके इसके लिए रेड क्रॉस सोसाइटी स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यम के करही बाजार के द्वारा करही ओटेबंद मार्ग पर शीतल जल की प्याऊ का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया शीतल जल प्याऊ होने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। संस्था के प्राचार्य ईश्वर देवदास ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है रेड क्रॉस सोसाइटी हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए कार्य करती है संस्था का उद्देश्य मानवी मूल्यों को बढ़ावा देना आपदा के समय राहत पहुंचाना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है । रेड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संस्था है जिसकी स्थापना जिन हेनरी डीवनेट की थी उनके जन्म दिवस 8 मई को पूरे विश्व में रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है उक्त अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
<
