टॉप न्यूज़

रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख ठगे:बिलासपुर में पैसे मांगने पर झूठे रेप केस की धमकी,युवक ने की आत्महत्या,मामा-मामी गिरफ्तार




बिलासपुर के मस्तूरी थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके मामा और मामी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रुपये लेने के बाद पैसे लौटाने की मांग पर युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इससे परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामा-मामी ने कैंटीन में नौकरी दिलाने मांगे थे पैसे मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा गांव का है। हिरी निवासी राहुल साहू (22) ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मृतक के माता-पिता व बहन के बयान दर्ज किए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल को शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का भरोसा उसके मामा इंद्र कुमार साहू उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव ने दिलाया था। रिश्तेदार होने के कारण परिवार ने उन पर भरोसा करते हुए 1.5 लाख दे दिए। पैसे मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी जब राहुल को नौकरी नहीं मिली तो वह कई बार अपने रुपये वापस मांगने गया। 9 मार्च को भी वह अपने पिता को बताकर मामा-मामी के घर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान मामी अंबिका वैष्णव ने उसे धमकी दी कि यदि वह बार-बार पैसे मांगने आएगा तो उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा और पैसे भी नहीं लौटाए जाएंगे। परिजनों के अनुसार, इस धमकी से राहुल बेहद भयभीत और मानसिक रूप से टूट गया था। घर लौटकर उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। लगातार प्रताड़ना से टूट गया युवक पुलिस जांच में सामने आया कि अप्रैल 2025 से राहुल को उसके मामा-मामी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर के कारण उसने 9 मार्च को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और अंबिका वैष्णव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button