बिलासपुर में झमाझम बारिश…लोगों की बढ़ी चिंता:भारी बारिश का अलर्ट, कॉलोनियों और घरों में पानी भरने की आशंका, लगातार बारिश के बीच निगम अलर्ट

![]()
बिलासपुर में सोमवार की शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़के और निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने रात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते निचली बस्ती और कॉलोनी में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश ने शहर में तबाही मचा दी थी, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ था। बिलासपुर में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद लोगों ने राहत ली थी। हालांकि, इस बीच हल्की बारिश हुई। लेकिन सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। सोमवार की देर शाम करीब आधे घंटे तक जोरदार बरसात हुई। जिससे शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर आ गया। देखिए तस्वीरें… मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता इस दौरान मौसम विभाग के अलर्ट ने शहर के निचली बस्ती और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। झमाझम बारिश के बीच नालों का पानी सड़कों पर आ गया है। लोगों का कहना है कि मौसम विभाग ने जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है, अगर रात में एक घंटा भी अच्छी बरसात हुई तो निचली बस्ती और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या शुरू हो जाएगी। गाड़ियों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे लोग पिछले दिनों हुई बारिश से शहर के सभी इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई थी। जिससे भारी नुकसान हुआ। बारिश का पानी लोगों के घरों में घूसने से बिस्तर, इलेक्ट्रानिक सामान सामान खराब हो गया था, गाड़ियां बरसात में डूब गई, जिससे लोग हलकान हो गए। यही वजह है कि बारिश में जलभराव में उनकी गाड़ी न डूबे इसलिए उसे सुरक्षित जगहों पर ले जाते दिखे। इन इलाकों में जलभराव की समस्या शहर के सरकंडा के बंधवापारा, शिवम होम्स, जगदंबा कॉलोनी सहित मंगला, तालापारा, जोरापारा, अभिषेक विहार, गंगानगर, हंसा विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग और भारती नगर समेत कई इलाके संवेदनशील हैं।
Source link




