![]()
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब ओमप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का एसपी प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सेनानी में कमांडेंट पद पर पदस्थ हैं। अब वे अपने मौजूदा पद के साथ-साथ बलौदाबाजार एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। एसपी भावना गुप्ता के मैटरनिटी लीव पर जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए प्रभार को लेकर पुलिस विभाग में औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर किसी तरह का असर न पड़े। पीएचक्यू से आदेश जारी पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद माना जा रहा है कि ओमप्रकाश शर्मा जल्द ही जिले की समीक्षा बैठक लेकर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेंगे और लंबित मामलों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
<
