Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 किलोमीटर पीछा कर तस्कर दबोचा, कार समेत 50 पाव देशी शराब जब्त
Breaking News

बलौदाबाजार में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 किलोमीटर पीछा कर तस्कर दबोचा, कार समेत 50 पाव देशी शराब जब्त

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
51eb4fa1 98df 4085 ae73 3c1ba2cc633f 1779894089524
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



51eb4fa1 98df 4085 ae73 3c1ba2cc633f 1779894089524
बलौदा बाजार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सुहेला थाना पुलिस ने एक तस्कर का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को ‘समाधान सेल’ के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम साराडीह में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने का आभास होते ही आरोपी ने अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (CG04 DX 2444) तेज रफ्तार से भगानी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने हाईवे और संकरी सड़कों पर लगभग 15 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। बचने की कोशिश में आरोपी अपने गांव की एक बंद गली में घुस गया, जहां पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन रोक लिया और मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 50 पाव देशी मसाला शराब जब्त तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल मिरी (26) और कुशल ध्रुव (23) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम साराडीह के निवासी हैं। समाधान सेल की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस ने बताया कि जिले में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ‘समाधान सेल’ शुरू किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से शराब, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना दी जा सकती है। इसी सेल से मिली सूचना के आधार पर सुहेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के पंचधारी डैम में नहाते-शराबखोरी करते 5 गिरफ्तार:प्रतिबंध के बाद भी युवक पहुंचे थे डैम, पुलिस ने जेल भेजा

May 27, 2026

BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े:सीतापुर MLA की बहन का आरोप- साइन के लिए घुमा रहे अफसर, बदसलूकी की

May 27, 2026

APK फाइल डाउनलोड करवाकर एकाउंटेंट के मोबाइल का लिया एक्सेस:फोटो, वीडियो और कॉल तक की जानकारी ली, मालिक के बाहर जाते ही उसकी डीपी लगाकर ट्रांसफर करवा लिए 20 लाख रुपए

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072183
Views Today : 185
Views Last 7 days : 1997
Views Last 30 days : 5159
Total views : 94990
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.