Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लिमिट तय:बाइक को 150, कार को 500 रुपए तक मिल रहा पेट्रोल, किसानों की बढ़ी चिंता
Breaking News

बलौदाबाजार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लिमिट तय:बाइक को 150, कार को 500 रुपए तक मिल रहा पेट्रोल, किसानों की बढ़ी चिंता

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
33d6e962 a76b 4b62 8073 20f51d2ca571 1778840213819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



33d6e962 a76b 4b62 8073 20f51d2ca571 1778840213819
बलौदा बाजार जिले में पेट्रोल और डीजल की सीमित आपूर्ति के चलते पेट्रोल पंपों पर ईंधन बिक्री पर रोक जैसी स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि बाइक चालकों को अधिकतम 150 रुपए और कार चालकों को 500 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं, ट्रैक्टर और बड़े वाहनों के लिए डीजल की सीमा 1000 से 2000 रुपए तय की गई है। पंप संचालकों ने डिब्बों या अन्य पात्रों में ईंधन देने पर भी रोक लगा दी है। खेती-किसानी पर असर का डर डीजल की सीमित उपलब्धता से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों की जुताई और बुवाई का काम शुरू होने के बीच पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान रघुनंदन लाल वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टरों के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर यही स्थिति रही तो फसल उत्पादन पर असर पड़ सकता है। डिपो से सप्लाई में देरी पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से टैंकरों की सप्लाई समय पर नहीं मिल रही है। स्थानीय पंप संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया कि टैंकर मिलने में दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंप पूरी तरह खाली न हो जाएं और ज्यादा दिनों तक संचालन जारी रह सके, इसलिए ईंधन की सीमा तय की गई है। कालाबाजारी रोकने के लिए फैसला हीरा लाल पेट्रोल पंप के संचालक गोपी साहू ने बताया कि सीमित बिक्री का फैसला कालाबाजारी रोकने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है, ताकि आपूर्ति सामान्य होने तक स्थिति संभाली जा सके। कलेक्टर बोले- जिले में पर्याप्त आपूर्ति इस बीच, जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पेट्रोल-डीजल संकट की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग, एलपीजी वितरकों और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ईंधन और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में महिला अधिवक्ता का हत्या मामला:रैली निकालकर अधिवक्ता SSP ऑफिस पहुंचे, ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

May 15, 2026

मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण:केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव

May 15, 2026

दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी कतारें:कई पंपों पर आपूर्ति सामान्य, प्रशासन बोला-अफवाह से दोगुनी हुई बिक्री

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070525
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1106
Views Last 30 days : 3722
Total views : 91893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.