Uncategorized

तिरुपति मोटर्स कर्मचारी की रायपुर में करंट लगने से मौत, परिवार ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा जिले के तिरुपति मोटर्स चांपा में कार्यरत शिवराम धीवर (30) की रायपुर में करंट लगने से मौत हो गई। वह पिछले 8 साल से कंपनी में फिटर-वेल्डर के तौर पर काम कर रहा था।

कंपनी ने उसे 2 अक्टूबर को काम के सिलसिले में रायपुर भेजा था, जहां काम के दौरान यह हादसा हुआ।

शिवराम धीवर के परिवार में एक 4 माह का मासूम बच्चा है। वह ही परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तिरुपति मोटर्स चांपा के सामने पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

उनका कहना है कि शिवराम ही परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।

फिलहाल परिजन आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button