Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में चरित्र संदेह में हत्या, आरोपी गिरफ्तार:सब्जी बेचकर लौट रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत
Breaking News

बलरामपुर में चरित्र संदेह में हत्या, आरोपी गिरफ्तार:सब्जी बेचकर लौट रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
708a23e7 01a6 44f4 8a4f 707b3b875773 1778844894880
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



708a23e7 01a6 44f4 8a4f 707b3b875773 1778844894880
बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जनकपुर निवासी बंधू सिंह आयाम को जंगल से हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, घटना 13 मई की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह जनकपुर साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी बंधू सिंह ने पीछे से कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि राम प्रसाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इलाज के दौरान मौत घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में राम प्रसाद को अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां 14 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल अंबिकापुर में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की गई। पत्नी के चरित्र पर था शक मृतक के भाई की शिकायत पर रघुनाथनगर थाना में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 103(1) BNS में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी। 15 मई को पुलिस ने आरोपी बंधू सिंह आयाम को जनकपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने राम प्रसाद की हत्या कर दी। झाड़ियों से बरामद हुई कुल्हाड़ी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की टांगी भी झाड़ियों से बरामद कर ली है। आरोपी बंधू सिंह आयाम (36) को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट:आरोपी ने ब्लेड मारकर छीना मोबाइल, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

May 15, 2026

चरित्र शंका पर महिला की हत्या, आरोपी दोषी करार:दुर्ग कोर्ट ने गला घोंटकर मारने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

May 15, 2026

रायपुर के पावर प्लांट में जलाया गया हेरोइन-अफीम:पावर प्लांट में पुलिस ने नशीली सामग्री जलाई, 52 केसों में जब्त ड्रग्स को किया खत्म

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070528
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1109
Views Last 30 days : 3725
Total views : 91896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.