Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई:कन्हर और पांगन नदी किनारे 1-1 पोकलेन मशीन जब्त, मई में 19 वाहन पकड़े गए
Breaking News

बलरामपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई:कन्हर और पांगन नदी किनारे 1-1 पोकलेन मशीन जब्त, मई में 19 वाहन पकड़े गए

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b0b17387 863e 49d4 9a8c 3f02a6b4361d 1779891093866
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b0b17387 863e 49d4 9a8c 3f02a6b4361d 1779891093866
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली लिबरा गांव में कन्हर नदी किनारे संचालित रेत खदान के औचक निरीक्षण के दौरान एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रामचंद्रपुर विकासखंड के पचावल स्थित पांगन नदी में स्वीकृत तीन रेत खदानों के बावजूद नियमों के विपरीत मशीनों से उत्खनन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नदी किनारे पोकलेन मशीन संचालित मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई खनिज विभाग ने इससे पहले पचावल क्षेत्र में अवैध रेत खनन कर रैंप और रास्ता बनाने के मामले में एक जेसीबी वाहन जब्त किया था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित पक्ष से 1 लाख रुपये की पैनल्टी अमाउंट वसूली गई थी। इसके अलावा अवैध रेत भंडारण के मामले में एक जेसीबी और एक हाइवा वाहन जब्त कर 42 हजार 850 रुपये की वसूली भी की गई थी। मई में 19 वाहन जब्त विभाग द्वारा राजपुर, बरियों और शंकरगढ़ क्षेत्र की महान और गलफूला नदी में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। मई 2026 के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 19 वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना और चौकी की रिमांड में रखा गया है। 152 प्रकरण दर्ज, 35 लाख से ज्यादा की वसूली खनिज विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 152 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 142 मामलों का निराकरण कर 35 लाख 2 हजार 524 रुपये की वसूली की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 12 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से 6 मामलों का निराकरण करते हुए 1 लाख 78 हजार 880 रुपये की वसूली की जा चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े:सीतापुर MLA की बहन का आरोप- साइन के लिए घुमा रहे अफसर, बदसलूकी की

May 27, 2026

APK फाइल डाउनलोड करवाकर एकाउंटेंट के मोबाइल का लिया एक्सेस:फोटो, वीडियो और कॉल तक की जानकारी ली, मालिक के बाहर जाते ही उसकी डीपी लगाकर ट्रांसफर करवा लिए 20 लाख रुपए

May 27, 2026

स्वयं को अविवाहित बता दैहिक शोषण,एटीएम से निकाले दो लाख:सरगुजा में रेप के मामले में आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, आठ माह से था फरार

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072183
Views Today : 185
Views Last 7 days : 1997
Views Last 30 days : 5159
Total views : 94990
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.