Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्वयं को अविवाहित बता दैहिक शोषण,एटीएम से निकाले दो लाख:सरगुजा में रेप के मामले में आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, आठ माह से था फरार
Breaking News

स्वयं को अविवाहित बता दैहिक शोषण,एटीएम से निकाले दो लाख:सरगुजा में रेप के मामले में आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, आठ माह से था फरार

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 27 at 171906 1779897971
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 27 at 171906 1779897971
सरगुजा में किरायेदार युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर मकान मालकिन को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और स्वयं को सरकारी सेवा से सस्पेंड होना बताकर उसके एटीएम से दो लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़िता को युवक के शादी शुदा एवं एक बच्चे का पिता होने की जानकारी मिली तो उसने थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आठ माह बाद फरार आरोपी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2025 में थाना गांधीनगर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अजय कुमार कंवर निवासी बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा उसके घर में मकान किराये पर लिया था। उसने स्वयं को अविवाहित बताया और पीड़िता को शादी का झांसा देकर नवंबर 2024 से सितंबर 2025 तक दैहिक शोषण किया। दो लाख रुपये निकाले, शादी से किया इनकार आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वह सरकारी सेवा में है और फिलहाल सस्पेंड है। उसने पीड़िता के एटीएम से दो लाख रुपये भी निकाल लिये। पीड़िता के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि अजय कुमार कंवर पहले से शादीशुदा है एवं उसका एक बच्चा भी है तो उसने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। झारखंड से आठ माह बाद पकड़ाया आरोपी
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया। साइबर सेल की मदद से आरोपी अजय कुमार कंवर के रांची (झारखण्ड) में होने की जानकारी मिली। थाना गांधीनगर पुलिस टीम रांची पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अनुपयोगी जमीनों के लिए तैयार होगी रिडेवेलपमेंट योजना:GIS मैपिंग से होगी पूरी निगरानी, इन जमीनों पर बनेंगे हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट

May 27, 2026

मरहीमाता दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा:महिलाओं को पीटा, साइड देने को लेकर विवाद, बेलगहना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

May 27, 2026

राजनांदगांव में 3500 घरों में लगे सोलर प्लांट:कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, मीटरिंग के बाद तुरंत मिल रहा सब्सिडी

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072187
Views Today : 191
Views Last 7 days : 2003
Views Last 30 days : 5165
Total views : 94996
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.