Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में अटल डिजिटल केंद्र का छज्जा गिरा:निर्माण पूरा होने से पहले ही गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग राखी
Breaking News

बलरामपुर में अटल डिजिटल केंद्र का छज्जा गिरा:निर्माण पूरा होने से पहले ही गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग राखी

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
89f6906d 3e73 4923 97a6 133bfee72d22 1777006884887
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



89f6906d 3e73 4923 97a6 133bfee72d22 1777006884887
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीहकला में ‘अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र’ के भवन निर्माण में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। भवन का कंक्रीट छज्जा पुताई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीनों से भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। जब निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और रंग-रोगन का काम शुरू हुआ, तभी खिड़की के ऊपर बना छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी,कोई सूचना पटल नहीं इस निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी भी सामने आई है। किसी भी सरकारी निर्माण के लिए स्थल पर सूचना पटल लगाना अनिवार्य होता है, जिसमें योजना का नाम, लागत, निर्माण एजेंसी और तकनीकी विवरण दर्ज होता है। नवाडीहकला में ऐसा कोई पटल नहीं लगाया गया, जिससे कार्य में पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस भवन की अनुमानित लागत लगभग 5.5 लाख रुपये है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग:ग्रामीणों का आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण यह स्थिति बनी। उनका कहना है कि डिजिटल इंडिया के तहत बनने वाले इस केंद्र की गुणवत्ता पर भ्रष्टाचार का असर दिख रहा है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी सरपंच, सचिव तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत के सचिव उदय कुमार ने बताया कि कार्य सरपंच द्वारा कराया जा रहा था और छज्जा गिरने के कारणों की जांच करवाई जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075067
Views Today : 747
Views Last 7 days : 3393
Views Last 30 days : 9813
Total views : 103755
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.