Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे
Breaking News

बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
83cac570 a028 4e44 83ef 78f98fac7fae 1776420501489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



83cac570 a028 4e44 83ef 78f98fac7fae 1776420501489
बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क किनारे बनाई जा रही नाली की अत्यधिक ऊंचाई से नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और रायपुर से आए नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, राजपुर में नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बनाई जा रही नाली की ऊंचाई 4 से 5 फीट तक कर दी गई है। इससे आवागमन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण उनमें असंतोष है। लोगों ने अधिकारीयों से बात करने की कोशिश की थी निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए गुरुवार को रायपुर से नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी राजपुर पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और अधिकारियों के वाहन को रोक लिया। लोगों ने उनसे नाली की ऊंचाई कम करने की मांग पर चर्चा करने का प्रयास किया। गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुए अधिकारी आरोप है कि अधिकारी वाहन से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए, जिससे करीब आधे घंटे तक गतिरोध बना रहा। इसके बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया, जो जल्द ही चक्का जाम में बदल गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नाली की ऊंचाई कम नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा। मिडिया ने प्रतिकिया मांगी अधिकारीयों ने चढ़ाए कार के शीशे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हालात को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि लोगों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है। इस दौरान, मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करने पर रायपुर से आए अधिकारी ने वाहन का शीशा बंद कर लिया और कोई जवाब नहीं दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग और शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन:बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला; रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ से गुजरेगी

April 17, 2026

गरियाबंद में पटवारी का रिश्वत लेते VIDEO:नक्शा काटने पहले किसान से की ठंडी बीयर डिमांड, सस्पेंड, RI और तहसीलदार नोटिस जारी

April 17, 2026

सक्ती हादसे पर कांग्रेस बोली-चाइनीज मशीनरी से बनी थी फैक्ट्री:सरकार और प्लांट प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बॉयलर चालू रखकर किया मेंटेनेंस

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067663
Views Today : 176
Views Last 7 days : 1033
Views Last 30 days : 4001
Total views : 88590
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.