Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड
Breaking News

बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO:बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

By adminMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 142 1778557345
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 139 1778556899
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनी एक किलोमीटर की सड़क महज कुछ दिन में उखड़ने लगी है। हाथ से डामर की परत निकल रही है। घटिया सड़क निर्माण का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। यह सड़क मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई है। जिसमें मुरूम की जगह मिट्टी बिछाया गया। सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी ने ठेका अतुल शुक्ला को दिया है। जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क की जांच करने पहुंचे थे। देखिए तस्वीरें… ठेकेदार और अफसरों ने मिलकर किया घपला लोगों का आरोप है कि, ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मिलकर सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। हालत यह है कि सड़क पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई और जगह-जगह से गिट्टियां निकलने लगी हैं। हल्का दबाव पड़ते ही सड़क की परत उखड़ रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। सड़क बनाने तय मापदंडों का नहीं किया पालन स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क निर्माण में तय मापदंडों का पालन नहीं किया गया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर संजय अग्रवाल से की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बनाया वीडियो सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सड़क की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने नई बनी सड़क का वीडियो भी बनाया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से सड़क पर लगी डामर की परतें हाथ से निकल रही है। मुरूम की जगह गिट्‌टी का इस्तेमाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासन की लाखों रुपए की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। जब सड़क बन रही थी तब भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लापरवाही ऐसी कि सड़क के लिए बनाए गए बेस में मुरूम की जगह मिट्‌टी का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में सड़क पहली ही बारिश में धंसने की आशंका है। उन्होंने दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोग बोले- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे चक्काजाम स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि घटिया निर्माण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सड़क की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण सड़क दोबारा बनाने की मांग उठाई है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद विभागीय मॉनिटरिंग और निर्माण कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने कहा कि सड़क में सुधार नहीं किया गया तो चक्काजाम कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

म्यू थाई स्टेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

May 12, 2026

Rs 2 Cr Ganja Seized, 13 Held

May 12, 2026

अवैध रेत खनन: लेदो नदी पर बने पुल के पिलर की नींव खोखली

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070110
Views Today : 90
Views Last 7 days : 565
Views Last 30 days : 3376
Total views : 91209
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.