बालोद | दल्लीराजहरा में आयोजित म्यू थाई स्टेट चैंपियनशिप में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भव्य देशलहरे 30 किग्रा, 11 वर्ष ने स्वर्ण पदक, अभय यादव 50 किग्रा, 13 वर्ष ने स्वर्ण पदक, बसंत लेडिया 40 किग्रा, 15 वर्ष ने स्वर्ण पदक तथा दिव्यांश उर्वशा 40 किग्रा, 15 वर्ष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं हर्ष साहू 58 किग्रा, 16 वर्ष ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इन खिलाड़ियों को कोच आकाश यादव , प्रशिक्षक नेमीचंद नाग, आनंद ढीमर, रामेश्वर ढीमर, विजय पारख, रवि पटेल, तनवीर आलम, जागेश्वर साहू ने शुभकामनाएं दी है।
<
