बसंतपुर | अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत प्रेमनगर स्थित लेदो नदी का करीब 35 वर्ष पुराना पुल अवैध रेत उत्खनन के कारण खतरे में है। वाड्रफनगर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए पुल के पिलरों के ठीक नीचे से रेत निकाली जा रही है, जिससे पुल की नींव खोखली हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रेत माफिया की इस मनमानी से पुल के ढहने का डर बना हुआ है। उन्होंने सनवाल में पागन नदी के पुल का उदाहरण दिया, जो पिलर कमजोर होने के कारण बाढ़ में बह गया था। यदि समय रहते लेदो नदी पुल के नीचे से रेत निकालना बंद नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और क्षेत्र का संपर्क टूट सकता है।
<
