टॉप न्यूज़

बकाया टैक्स न पटाने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक



भास्कर न्यूज| महासमुंद शहर के नागरिकों, व्यापारियों और संपत्ति स्वामियों के लिए पालिका ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बकायादारों को संपत्ति कर, जलकर, समेकित कर, बाजार किराया तत्काल जमा करने कहा है। सीएमओ शर्मा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले महज 36 प्रतिशत ही राजस्व वसूली हो सकी थी, जो बेहद निराशाजनक है। इसकी वजह से नगर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के संचालन में भारी बाधा आ रही है। इस लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए लक्ष्य पूरा न करने वाले सुस्त कर्मचारियों को वसूली कार्य से हटाकर जिम्मेदारी अन्य सक्षम कर्मचारियों को सौंप दी गई है। वर्तमान में प्रत्येक वार्ड में विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि बार-बार सूचना देने पर भी बकाया राशि नहीं जमा की गई, तो डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम के तहत सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसका पूरा खर्च और ब्याज बकायादार को खुद भुगतना होगा। सीएमओ ने अपील की है कि कानूनी झंझट से बचने और शहर के विकास में सहभागी बनने के लिए नागरिक अपने टैक्स का शीघ्र भुगतान करें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button