टॉप न्यूज़

कुक ने कारोबारी के घर से चुराए 70 लाख:10 दिन पहले कारोबारी ने घर में दी थी नौकरी, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर पकड़ा




रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन कॉलोनी में कारोबारी के घर करीब 70 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महज 12 दिन पहले घर में खाना बनाने के लिए रखा गया कुक अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। परिवार के नया रायपुर जाने का फायदा उठाकर आरोपियों ने बेडरूम में रखी अलमारी को पेचकस से खोला और उसमें रखी नकदी व जेवरात लेकर भाग निकला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करके आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा अफसर जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मोवा निवासी कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल ने महेंद्र कुमार यादव को 14 जुलाई से घर में रसोइए के तौर पर काम पर रखा था। महेंद्र पहले भी करीब आठ दिन उनके यहां काम कर चुका था। इस वजह से उसे घर की दिनचर्या और परिवार की गतिविधियों की जानकारी थी। परिवार के बाहर जाते ही वारदात रविवार को पंकज अग्रवाल परिवार के साथ दोपहर करीब 2 बजे निजी काम से नया रायपुर गए थे। घर में उस समय कुक महेंद्र मौजूद था। शाम करीब 7 बजे परिवार लौटा तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। अंदर अंधेरा था। पीछे की तरफ जाने पर गेट खुला मिला और बेडरूम का दरवाजा भी खुला था। 51.50 लाख रुपए कैश गायब अंदर जाकर देखा तो अलमारी के दोनों दरवाजे खुले थे। जांच में 51.50 लाख रुपए कैश गायब मिले। इसके अलावा पत्नी और बेटी के सोने के कंगन, गले का सेट, कान के आभूषण, गिन्नियां, झुमके, टॉप्स, ब्रेसलेट और करीब 20 चांदी के सिक्के भी नहीं थे। मोबाइल बंद कर फरार हुआ था कुक आरोप महेंद्र ने चोरी की और लैपटॉप बैग में सामान भरकर फरार हो गया। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है। पंडरी पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है। कॉलोनी और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, पुराने रिकॉर्ड, बिहार स्थित पते और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button