![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम धनगांव में बंग समाज कल्याण समिति द्वारा विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर के छायाचित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कृषकों, गायकों, मूर्तिकारों, साहित्यकारों, भागवत कथा वाचकों, पुजारियों, वृद्धजनों, महिला समूहों की अध्यक्ष-सचिवों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी को शाल, श्रीफल, साड़ी, मेडल और कप देकर प्रोत्साहित किया गया। “शिक्षा और स्वास्थ्य पर जागरूक होना जरूरी” समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामु घोष ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। साथ ही नशामुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सामूहिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “बंग समाज जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के पदाधिकारी कार्यक्रम में संरक्षक सुबोध विश्वास, सुभाष राय, रमेश मंडल और गौर विश्वास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रदेश पदाधिकारियों में दिवाकर मुखर्जी, संदीप सरकार, पुलिन मंडल, विजय व्यापारी, कृष्ण मल्लि, मंगल विश्वास, उत्तम कुमार दास, संतोष सरदार, दिलीप समझदार, बसु सरदार, जगदीश मंडल, रविंद्र विश्वास, समीर मंडल और पवन वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। बच्चों के नृत्य ने जीता दिल सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभास, मनीद्र सरकार, सुशांत महंत, अरविंद भौमिक, विजोन मंडल, नवों चक्रवर्ती, अनिल दास, श्रीमती राजकुमारी और सुशीला विश्वास सहित बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सफल रहा आयोजन कार्यक्रम का मंच संचालन दिवाकर मुखर्जी और मंगल विश्वास ने किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
<
