Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, नकाबपोश चोर 11 मोबाइल और नकदी लेकर फरार
Breaking News

कोरबा में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, नकाबपोश चोर 11 मोबाइल और नकदी लेकर फरार

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0e4499e2 e0bd 4ff3 a647 c9b7fef70a6a 1778419909748
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0e4499e2 e0bd 4ff3 a647 c9b7fef70a6a 1778419909748
कोरबा के सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र स्थित बरमपुर चौक के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। एक नकाबपोश चोर ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। यह पूरी घटना मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान के छज्जे को तोड़कर अंदर घुसा चोर जानकारी के अनुसार, चोर ने सबसे पहले शांति मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। उसने दुकान के छज्जे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां से चोर ने लगभग 35 हजार रुपए नकद और 11 मोबाइल फोन चुरा लिए। रविवार सुबह दुकान संचालक केशव सारथी जब दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बाहर ताला लगा था। शटर उठाने पर छज्जा टूटा हुआ और सामान बिखरा मिला। नकदी और मोबाइल गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। शांति मोबाइल दुकान के बगल में स्थित ऑटो पार्ट्स के संचालक कैलाश पटेल और राशन दुकान के संचालक कुलदीप चंद्रा ने भी अपनी दुकानें खोलीं। ऑटो पार्ट्स दुकान का भी छज्जा टूटा हुआ मिला, जहां से चोर कुछ उपकरण ले गया। राशन दुकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर अंदर दाखिल नहीं हो पाया। नकाबपोश चोर छज्जे से घुसकर चोरी करते दिखा चोरी की यह पूरी वारदात मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश चोर छज्जे के रास्ते दुकान में घुसता और नकदी व मोबाइल फोन चुराकर फरार होता दिख रहा है। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ की पीड़ित दुकान संचालक केशव सारथी ने तत्काल सर्वमंगला चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, सीसीटीवी फुटेज जब्त की और दुकानदारों से पूछताछ की। सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 सरपंच, 7 पंच पदों पर उपचुनाव:1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

May 10, 2026

दुर्ग पुलिस ने 61 पौवा अवैध शराब जब्त की:दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

May 10, 2026

मरवाही के जंगल में फिर दिखा हाथी:किसानों की फसल और घरों को किया नुकसान, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069906
Views Today : 54
Views Last 7 days : 352
Views Last 30 days : 3403
Total views : 90960
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.