Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में सट्‌टा पैनल बेचने वाला गिरफ्तार:20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने दबोचा, दो साल से आरोपियों का सिंडिकेट खिला रहा था सट्‌टा
Breaking News

रायपुर में सट्‌टा पैनल बेचने वाला गिरफ्तार:20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने दबोचा, दो साल से आरोपियों का सिंडिकेट खिला रहा था सट्‌टा

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 10t192539553 1778421389
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 10t192539553 1778421389
रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टा मटका नेटवर्क से जुड़े एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सटोरियों को ऑनलाइन सट्टे का पैनल बेचा था। आरोपी और उनका सिंडिकेट कई वेबसाइट्स के जरिए अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पुलिस ने करीब 20 दिन की जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा लोकेश अग्रवाल बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि टीम ने 15 अप्रैल को कबीर नगर में रेड मारकर आदतन सटोरी आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 97 हजार रुपए नगद और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। पूछताछ और मोबाइल के फोरेंसिक विश्लेषण में पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लोकेश अग्रवाल नाम के युवक से ऑनलाइन सट्टे की आईडी और पैनल लेकर काम कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से फरार चल रहे लोकेश अग्रवाल की तलाश शुरू की। करीब 20 दिन तक लगातार लोकेशन और डिजिटल ट्रांजेक्शन खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। मोबाइल की जांच में कई ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स और लेनदेन से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लोकेश अग्रवाल ‘allpanal777.now’ समेत कई ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स का मास्टर पैनल संचालित करता था। इसके जरिए वह अलग-अलग सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराता था। आरोपी क्रिकेट सट्टे के साथ-साथ सट्टा मटका का कारोबार भी चला रहा था। आरोपियों ने बड़ा नेटवर्क फैलाकर रखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने रायपुर और आसपास के जिलों में आरोपी का बड़ा नेटवर्क फैला हुआ था। इस नेटवर्क के जरिए रोजाना लाखों रुपए का अवैध लेनदेन किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस संबंधित बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। आरोपियों के खातें में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। खातों की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे है। म्यूल अकाउंट के माध्यम से पैसे करते थे ट्रांसफर पुलिस की जांच में सामने आया है, कि आरोपी सट्‌टे का पैसा ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिसकर्मियों ने कई म्यूल अकाउंट बरामद किए है। अफसरों का दावा है, कि जांच के बाद सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल ने बताया, कि सट्‌टा खिलाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई के बाद लगातार जांच की जा रही है। सटोरी आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ ने लोकेश अग्रवाल से पैनल लिया था। लोकेश के खिलाफ जांच की गई और उसे गिरफ्तार किया है। लोकेश ने पैनल किसके खरीदकर आरोपियों को दिया या उसे बनाने वाला कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 सरपंच, 7 पंच पदों पर उपचुनाव:1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

May 10, 2026

दुर्ग पुलिस ने 61 पौवा अवैध शराब जब्त की:दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

May 10, 2026

मरवाही के जंगल में फिर दिखा हाथी:किसानों की फसल और घरों को किया नुकसान, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069906
Views Today : 54
Views Last 7 days : 352
Views Last 30 days : 3403
Total views : 90960
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.