टॉप न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’:कार्यसमिति की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर समस्या सुलझाने का निर्देश




मनेन्द्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ मनाएगी। इस दौरान सेवा और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों और आगे की गतिविधियों को लेकर एमसीबी जिले की नगर पंचायत खोंगापानी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक और कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता अनुराग सिंह देव, जिले के प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले और विधायक रेणुका सिंह मौजूद रहीं। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पखवाड़े के तहत होने वाले 9 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। हर वर्ग तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने को कहा गया। संबंधित विभागों और प्रशासन की मदद से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी कार्यशाला में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि ‘सेवा संकल्प पखवाड़े’ का उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान में मदद करना है। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में चिरमिरी नगर निगम महापौर रामनरेश राय, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button