टॉप न्यूज़

गांव में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिला काम:वीबीजी रामजी योजना से 5 हेक्टेयर में मिश्रित वृक्षारोपण, 2,667 मानव दिवस रोजगार मिला




कोण्डागांव जिले में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बड़ेराजपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बीरापारा के बावनपुरी गांव में 5 हेक्टेयर जमीन पर 5,500 पौधों का मिश्रित वृक्षारोपण किया गया है। करीब 11 लाख रुपए की लागत वाली इस परियोजना से अब तक 2,667 मानव दिवस का रोजगार पैदा हुआ है। इस काम की जिम्मेदारी वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दी गई है। काम की तलाश में में लोग नहीं जा रहे बाहर ग्रामीण मजदूरों को प्रतिदिन 300 रुपए मजदूरी मिल रही है। इससे गांव के परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का जरिया मिला है। उन्हें काम की तलाश में दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत भी कम हुई है। 13 प्रजातियों के पौधे लगाए परियोजना के तहत 13 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। मिश्रित वृक्षारोपण से आने वाले वर्षों में क्षेत्र में हरियाली बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ मिट्टी और जल संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने और स्थानीय पर्यावरण तंत्र को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों को दी गई संरक्षण की जिम्मेदारी बावनपुरी में वृक्षारोपण की खास बात यह है कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल में ग्रामीणों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। गांव की संयुक्त वन प्रबंधन समिति लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके विकास में सहयोग कर रही है। इस तरह परियोजना का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर आने वाले वर्षों में हरित क्षेत्र विकसित करना भी है। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से रोजगार और पर्यावरण संरक्षण, दोनों लक्ष्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button