Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रताड़ना से तंग युवती ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार:मोहला में एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
Breaking News

प्रताड़ना से तंग युवती ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार:मोहला में एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0a72b21 51b3 40c0 863e 25d67c7fa996 1779756592662
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0a72b21 51b3 40c0 863e 25d67c7fa996 1779756592662
मोहला थाना क्षेत्र में एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम छुरिया वार्ड नंबर-17 निवासी 23 वर्षीय शीतल नेताम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मोहला थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकवाय. पी. सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल और एसडीओपी नोहर लाल मांडवी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप टोप्पो ने जांच का नेतृत्व किया। जांच के दौरान सामने आया कि मोहला वार्ड नंबर-3 निवासी सूरज उर्फ सोनू राजपूत (31) मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज मृतिका अनुसूचित जनजाति वर्ग से थी। पुलिस ने गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और परिजनों से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाना) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ सोनू राजपूत को 25 मई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटा:तीन नाबालिग मजदूर गंभीर घायल, बालश्रम पर उठे सवाल

May 26, 2026

बस्तर में अफीम की तस्करी करते भिलाई का आरोपी गिरफ्तार:ग्राहक का इंतजार कर रहा था, बस ड्राइवर की आड़ में तस्करी, पुलिस ने दबोचा

May 26, 2026

'खाद, बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं':बिलासपुर कलेक्टर ने कहा- हर दिन समीक्षा होगी; जल संरक्षण पर विशेष अभियान

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072061
Views Today : 197
Views Last 7 days : 1999
Views Last 30 days : 5088
Total views : 94805
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.