![]()
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कमलापुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बालश्रम के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है। घायल बच्चों की उम्र 11 से 12 साल बताई जा रही है। वे ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकला हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें कुसमी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। जोखिम भरे कामों में बच्चों को लगाना कानूनन अपराध है, लेकिन यहां नियमों का उल्लंघन होता दिख रहा है। बालश्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में भारी आक्रोश है और वे बालश्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।जानकारी अनुसार, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ईंट भट्ठा संचालकों से पूछताछ की तैयारी चल रही है।
<
