Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 'खाद, बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं':बिलासपुर कलेक्टर ने कहा- हर दिन समीक्षा होगी; जल संरक्षण पर विशेष अभियान
Breaking News

'खाद, बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं':बिलासपुर कलेक्टर ने कहा- हर दिन समीक्षा होगी; जल संरक्षण पर विशेष अभियान

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
253c41d5 d26a 4ebe a587 c89042cfe098 1779802453491
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



253c41d5 d26a 4ebe a587 c89042cfe098 1779802453491
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद और बीज वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रतिदिन वितरण की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मंगलवार को टीएल बैठक में उन्होंने जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने और उद्योगों को रिचार्ज नलकूप खुदवाने का आह्वान किया। कलेक्टर अग्रवाल ने कृषि विभाग और वितरण से जुड़ी समितियों के अधिकारियों से कहा कि किसानों को खाद और बीज के वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सुशासन तिहार और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। भूजल को वापस जमीन में पहुंचाए जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर ने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था भूजल का उपयोग कर रही है, उसकी जिम्मेदारी है कि वह भूजल को वापस जमीन में पहुंचाए। उन्होंने भूजल स्तर सुधारने के लिए ‘इंजेक्शन तकनीक’ को प्रभावी बताया। कलेक्टर ने उद्योगों और ठेकेदारों से रिचार्ज नलकूप खुदवाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नलकूप खुदने के बाद शासन द्वारा आवश्यक संरचनाएं निर्मित की जाएंगी। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अगले 15 दिनों तक जल संरक्षण कार्यों को गति देने के लिए एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर जोर सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शिविरों में स्वामित्व योजना के तहत लगभग साढ़े चार हजार पट्टों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष लगभग तीन हजार किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीरता दिखाते हुए कलेक्टर ने प्राचार्यों और संबंधित विषय शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण में तेजी लाने को भी कहा गया। इसके अतिरिक्त, पीएम सूर्यघर योजना के बढ़े हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वार्डवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त:पहले गृह विभाग के सचिव थे, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

June 10, 2026

जशपुर में सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता:विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और पेट्रोल देकर सम्मानित किया गया

June 10, 2026

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर रेप का आरोप:महासमुंद पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, चावल देखकर भविष्य बताने के लिए हैं फेमस

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073075
Views Today : 42
Views Last 7 days : 314
Views Last 30 days : 5646
Total views : 96608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.