Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस्तर में अफीम की तस्करी करते भिलाई का आरोपी गिरफ्तार:ग्राहक का इंतजार कर रहा था, बस ड्राइवर की आड़ में तस्करी, पुलिस ने दबोचा
Breaking News

बस्तर में अफीम की तस्करी करते भिलाई का आरोपी गिरफ्तार:ग्राहक का इंतजार कर रहा था, बस ड्राइवर की आड़ में तस्करी, पुलिस ने दबोचा

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004915144 1779812062
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004915144 1779812062
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर में अफीम बेचने पहुंचे एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस ड्राइवर की आड़ में अफीम की सप्लाई करता था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167.2 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी भिलाई के खुर्सीपार का रहने वाला है और ग्राहक को सप्लाई देने जगदलपुर पहुंचा था। अफीम बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा था दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सरदार युवक रायपुर मुख्य मार्ग स्थित तिराहा के पास अफीम बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरदीप सिंह पिता प्यारा सिंह (63), निवासी खुर्सीपार भिलाई, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 167.2 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी अफीम रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में उसने अफीम बिक्री के लिए लाना स्वीकार किया। आरोपी को भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(B) के तहत कार्रवाई करते हुए अफीम जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टावर पर महिला का सुसाइड, जंगल में नर-कंकाल, बैज-सिंहदेव और भूपेश एक साथ, मोर समेत दुर्लभ जीवों की मौत

May 27, 2026

कांकेर में सुरक्षाबलों ने बरामद किया नक्सलियों का डंप:जंगलों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और साहित्य जब्त

May 27, 2026

रायपुर में KFC को किया गया सील:किचन में गंदगी और सड़ी सब्जियां मिलीं; निगम की सरप्राइज एक्शन

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072069
Views Today : 8
Views Last 7 days : 1820
Views Last 30 days : 4982
Total views : 94813
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.