![]()
पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के भर्रापारा में जमीन विवाद को लेकर एक ग्राम सचिव पर मारपीट का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत सेमरा के सचिव किशन राठौर और उनके साथी रोहित राठौर पर खेत मालिक अमन साहू को डंडे से पीटने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अमन साहू अपनी पैतृक जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई कराने गए थे। यह जमीन उन्होंने सचिव किशन राठौर और रोहित राठौर को बटाई पर खेती के लिए दी हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पेड़ काटने से मना किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। पंचायत सचिव ने गाली-गलौज की और डंडे से पीटा विवाद बढ़ने पर पंचायत सचिव किशन राठौर ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए अमन साहू को डंडे से पीटा। इस हमले में अमन के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। वहां मौजूद गवाहों ने बीच-बचाव कर अमन को बचाया। पीड़ित ने FIR दर्ज कराई घटना के बाद अमन साहू ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ग्राम सचिव किशन राठौर और रोहित राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इन धाराओं में स्वेच्छा से चोट पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देना शामिल है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
<
