टॉप न्यूज़

पेंड्रा में 2 सड़क हादसों में एक की मौत,तीन गंभीर:NH-45 पर ट्रैक्टर और टैंकर पलटा, चालक की गई जान




पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल हाईवे-45 और भाड़ी गांव में हुए। पहला हादसा नेशनल हाईवे-45 पर हुआ। यहां सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में खोडरी निवासी चालक रोहित प्रजापति ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर खोडरी चौकी प्रभारी सनत मात्रे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक पेड़ और खंभे से टकराई, तीन घायल दूसरा हादसा भाड़ी गांव में हुआ। यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ और खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button