![]()
पेंड्रा के पटियाला हाउस में महामंडलेश्वर 1008 माँ योग योगेश्वरी यती जी के आगमन पर एक दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूज्य माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी और स्वामी परमात्मानंद जी भी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में माँ योग योगेश्वरी यती जी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण, धर्म के प्रति अटूट आस्था और समाज सेवा ही सच्ची पूजा है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति के ईमानदारी से कर्तव्य निभाने पर ही राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है। नर्मदा अंचल तपोभूमि है जहाँ भगवान शिव ने साधना की विजय देवांगन ने नर्मदा अंचल की भूमि को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि यह वही तपोभूमि है जहाँ भगवान शिव ने साधना की थी, इसलिए इस पावन संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। संतों के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान:मंत्री तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संतों के दर्शन और सान्निध्य को सौभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वचन धर्म, संस्कार और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मंत्री साहू ने समाज में एकता, जागरूकता और सकारात्मकता फैलाने के लिए संतों के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। हर्ष छाबरिया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य सही दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने ऐसे अवसरों को समाज को जोड़ने, जागरूक करने और धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने वाला बताया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रकाश साहू ने किया। इस अवसर पर नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
<
