Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को मिले 115 करोड़, शराब घोटाल में ED का दावा
Breaking News

पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को मिले 115 करोड़, शराब घोटाल में ED का दावा

By adminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 12 2025 deputy secretary soumya chaurasia
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शराब घोटाले में ईडी ने सौम्या चौरसिया को दूसरी बार गिरफ्तार कर 115 करोड़ रुपये मिलने का दावा किया है। कोर्ट ने दो दिन की रिमांड दी। ईडी के मुताबिक सौम …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 11:15:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Dec 2025 11:15:11 AM (IST)

पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को मिले 115 करोड़, शराब घोटाल में ED का दावा
3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बुरी फंसी सौम्या चौरसिया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईडी ने सौम्या चौरसिया को दोबारा गिरफ्तार किया।
  2. 115 करोड़ रुपये मिलने का दावा जांच एजेंसी ने किया।
  3. 72 करोड़ हवाला के जरिए भेजे जाने का आरोप।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को 115 करोड़ रुपये मिलने का दावा ईडी ने किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ के दौरान अन्य अहम जानकारियों का राजफाश होने की संभावना है।

ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के लिए सौम्या चौरसिया को बुलाया। इसके बाद उन्हें भिलाई के कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। विशेष कोर्ट में पेशी के दौरान, जज ने ईडी को दो दिन यानी 19 दिसंबर तक रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया।

कोर्ट में बहस के दौरान ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पाण्डेय ने बताया कि सौम्या को लक्ष्मीनारायण बंसल के माध्यम से कुल 115 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इनमें से 72 करोड़ रुपये सौम्या ने केके श्रीवास्तव के जरिए हवाला के माध्यम से भेजे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह राशि किसे ट्रांसफर की गई। इसके अतिरिक्त सौम्या की डायरी में 43.50 करोड़ रुपये की एंट्रियां भी मिली हैं। सौम्या कोयला घोटाले की मुख्य आरोपितों में से एक हैं। इससे पहले मई में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर उन्हें रिहा किया गया था, जिसमें उन्हें राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था।

वर्तमान में सौम्या बंगलुरू में रह रही थीं और हर महीने कोर्ट में उपस्थित होती थीं। वह 287 दिन बाद फिर से जेल के सलाखों के पीछे जाएगी। इससे पहले 1,164 करोड़ रुपये घोटाले के चार मामलों में सौम्या 822 दिन तक रायपुर केंद्रीय जेल में बंद रह चुकी हैं। उन्हें तीन मार्च को जमानत मिल गई थीं। ईडी के अनुसार सौम्या पर अब कुल 4364 करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप है। इनमें अवैध कोल लेवी, डीएमएफ घोटाला, आय से अधिक संपत्ति और शराब घोटाला शामिल है।

एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग: भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र व राज्य सरकारों पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईडी फर्जी एफआइआर कर रही है। छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू एक फरार आरोपित को जज के सामने बयान दर्ज कराने पहुंची, लेकिन जज के संज्ञान में आने से पहले आरोपित और जांच अधिकारी अदालत से चले गए। बघेल ने इसे विपक्ष को फंसाने की साजिश बताया और संघर्ष जारी रखने की बात कही।

14 दिन बढ़ी लखमा की रिमांड

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को करीब 11 महीने बाद बुधवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस दौरान लखमा ने इलाज के लिए जेल से बाहर नहीं लाने पर विरोध जताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076166
Views Today : 758
Views Last 7 days : 3564
Views Last 30 days : 11396
Total views : 106201
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.