टॉप न्यूज़

पुरी स्टेशन पर 20 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित:25 अगस्त से 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर में होंगी शॉर्ट टर्मिनेट, 6 यहीं से चलेंगी




पुरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 का काम चल रहा है। इसके चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा और ट्रेन संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें 6 ट्रेनों को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। जबकि 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इन ट्रेनों का पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर में ही संचालन समाप्त होगा। वहीं, पुरी से चलने वाली इन ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदलकर मालतीपाटपुर कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन के चलते बदलाव रेलवे के अनुसार पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर अपग्रेडेशन वर्क किया जा रहा है। इसी वजह से निर्धारित अवधि में कुछ ट्रेनों को पुरी तक ले जाने के बजाय मालतीपाटपुर तक संचालित करने और वहीं से रवाना करने की व्यवस्था की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट, प्रारंभिक स्टेशन और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन में हुए बदलाव के कारण उन्हें परेशानी न हो।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button